बेगुनाह सी मोहब्बत
1 "मेरे प्यारे दोस्तों, आदरणीय प्रोफेसर साहब और उनकी पूरी टीम, हमारे कॉलेज के सारे स्टाफ मेंबर, प्युन काका, मेस वाले अंकल, चौकीदार अंकल, लाइब्रेरियन सर, हमारे प्यारे प्रिंसिपल सर और सारे ट्रस्टी सर! इतने सालों तक हमारी बदमाशियों को और हमें झेलने के लिए थैंक यू सो मच। वो क्या है ना, हमारी शैतानियों से परेशान होकर ही हमारे घर वाले यहां भेजते हैं क्योंकि जितनी देर हम घर में नहीं होते घर में शांति होती है और हमारे पैरेंट्स को रोमांस का टाईम मिल जाता है। असली हंगामा तो हम यहां करते हैं इसीलिए हमारी बदमाशियों को माफ करने के लिए आप सभी का तहे दिल से शुक्रिया। लेकिन अब कॉलेज खत्म हो गई है इसलिए मां पापा अब आप लोगों को रोमांस का टाइम नहीं मिलेगा और आप लोगों को ही हमें झेलना होगा। अब तो हम प्रोफेसर्स का सर नहीं खा सकते तो आप ही का खाएंगे। तैयार हो जाओ आप लोग।" कहते हुए उस लड़की ने फेयरवेल में मौजूद अपने मां पापा को देखा तो उसकी मां ने थप्पड़ मारने का इशारा किया और मुस्कुरा दी लेकिन उसके पापा ने हाथ उठाकर थम्स अप का इशारा किया। उस लड़की ने आगे कहा, "डियर ऑल! आज इस फेयरवेल...